गिरिडीह: गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित पारसनाथ में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का आगमन हुआ. सबसे पहले पारसनाथ पहाड़ स्थित मरांग बुरू में जाकर पूजा अर्चना कर उन्होंने मत्था टेका. आपको बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गिरिडीह पहुंचे है. इस दौरान मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़े और गुलदस्ता देखकर जोरदार स्वागत किया गया. वहीं झामुमो कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया.
हेमंत सोरेन पहुंचे पारसनाथ पहाड़, मरांग बुरू में की पूजा-अर्चना

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
