पीएमएलए कोर्ट में पेश हुए हेमंत सोरेन, तीन दिनों की बढ़ी रिमांड अवधि

रांची : कथित भूमि घोटाला मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पांच दिनों की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की जिसपर कोर्ट ने तीन दिनों की ईडी को रिमांड दी है.

इससे पहले ईडी 10 दिन की रिमांड पर हेमंत सोरेन से पूछताछ कर चुकी है. बता दें कि हेमंत सोरेन के रिमांड के दौरान ED ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू, साहेबगंज डीसी रामनिवास यादव, पेशे से आर्किटिक्ट विनोद सिंह, हेमंत सोरेन के पूर्व मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू व पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद से भी पूछताछ कर चुकी है. बता दें कि ED ने 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 8.50 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री के तहत मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment