बोकारो: बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार एनएच 23 बोकारो-रामगढ़ रोड़ पर सुबह के तीन बजे लीला जानकी पब्लिक स्कूल जाने वाले रास्ते पर पहले से ब्रेक डाउन कोयला लदे एलपी ट्रक को पीछे से सीमेंट ले कर आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ब्रेकडाउन ट्रक सड़क के किनारे बने नाली को तोड़ते हुए केबीके के बॉउंड्री बॉल के पास जा पहुंचा. वहीं पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का ड्राइवर गाड़ी में फंस गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को निकाला गया. इसके बाद 108 एम्बुलेंस के मदद से पेटरवार समुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉ राहुल प्रियदर्शी ने प्राथमिक उपचार कर बोकारो सदर रेफर कर दिया है. ट्रक ड्राइवर गिरिडीह का रहने वाला है उसका नाम विजय कुमार यादव है. उसके पैर की हड्डी टूट गई है और हेड इंज्यूरी है.
दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, एक का चालक गंभीर रूप से घायल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
