बोकारो : जिला के हिरक मुख्य मार्ग के भंडारीदह व चंद्रपुरा के बीच गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे स्कूल बस और हाईवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इससे स्कूल बस व हाईवा दोनों क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं, स्कूल बस में बैठे कई बच्चे भी चोटिल हो गए. स्कूल बस में बीआरएल डीएवी के छात्र थे. बच्चो में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला. दुर्घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया. प्रत्यक्ष दशिर्यों के मुताबिक हाईवे के ड्राइवर को काफी चोट लगी है. बावजूद वह ट्रक छोड़कर भाग गया.
स्कूल बस और हाईवा के बीच जोरदार टक्कर, कई बच्चे हुए चोटिल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
