हजारीबाग : लोहसिग्ना थाना के दक्षिणी शिवपुरी मोहल्ले में गुरुवार रात 12 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या समाप्त कर ली। मृतक रंजन कुमार पिता जीतन साव चौपारण है। वह अनंदा कालेज में पढ़ाई कर रहा था और फांसी अपने किराए के घर में लगाया। पुलिस के मुताबिक रसोईघर में उसका शव गमझे के सहारे लटका हुआ मिला। शुक्रवार करीब आठ बजे तक दरवाज नहीं खुला लो लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर शंका हुई और इसकी जानकारी पुलिस को दी। दरवाजा खोल कर देखा गया तो मृतक फांसी से लटक रहा था। सूचना पर पहुंचे परिजनों के बयान पर लोहसिग्ना थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
