गुमला: रांची में 5 से 7 जुलाई तक आयोजित 24वें स्टेट सब जूनियर एंड जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गुमला के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड मेडल और 3 सिल्वर मेडल अपने नाम किया. आइडियल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रांची में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिसमें बिरसा ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी गुमला के 15 प्रतिभागियों में कुल 8 मेडल अपने नाम किए. नव्या नवीन, प्रभया प्रकाश, प्रतीक्षा मेहरा, सोनाक्षी झा और साक्षी झा ने गोल्ड मेडल अपने नाम जीते. जबकि आशी साबू, अभिज्ञान सेनगुप्ता और रूही को सिल्वर मेडल प्राप्त हुए. मौके पर कोच बालमुनी कुमारी, मैनेजर अर्पिता भट्टाचार्य, कविता कुमारी, देवमती कुमारी मौजूद थे. वही, गुमलावासियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं.
स्टेट सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गुमला ने जीते 8 मेडल

Previous Articleगुमला ने स्टेट सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते 8 मेडल
Next Article लातेहार : हथियार के साथ पकड़े गये 2 अपराधी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
