सारण: बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पकहां गांव में एक दुखद घटना घटी है, जहां बिजली का करंट लगने से 10 साल की नंदनी कुमारी की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, नंदनी अपनी बड़ी बहन के साथ शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी, तभी वह वन विभाग द्वारा स्थापित विद्युत तार की चपेट में आ गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत तारों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
