नालंदा: साइबर थाना पुलिस ने अस्थावां थाना पुलिस के सहयोग से उगावा गांव में छापेमारी कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए. गिरफ्तार ठगों पर आरोप है कि वे बेरोजगार और भोले-भाले लोगों को फर्जी तरीके से प्लेबॉय सेक्स जॉब, शादी कराने और एंबुलेंस ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे. साइबर थाना इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार ने बताया कि ये ठग “इंडियन जिगोलो क्लब प्राइवेट लिमिटेड” नाम से एक फर्जी वेबसाइट चलाते थे, जिसके जरिए बेरोजगार युवकों को रजिस्ट्रेशन और होटल में लड़कियों से मिलने के नाम पर पैसे की ठगी करते थे. इसके अलावा, उन्होंने अन्य लालच देकर भी लोगों से पैसे वसूले थे. भारत सरकार के साइबर पोर्टल प्रहार और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने उगावा गांव से मुन्ना प्रसाद के पुत्र रूपेश कुमार, अलखदेव देव प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार और मनय पासवान के पुत्र सूरज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Previous Articleपाकुड़ में पुलिस जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
