दुमका के मयूराक्षी नदी में डूबे चार छात्र, एक का श’व बरामद, तीन की तलाश जारी

Dumka : दुमका के मयूराक्षी नदी में चार छात्रों के डूबने की दुखद घटना सामने आई है। अब तक एक छात्र का शव बरामद किया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। घटना जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव के पास से सामने आई है।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर चार दोस्त अपने घरों से मयूराक्षी नदी में स्नान करने के लिए निकले थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। आज यानी शुक्रवार सुबह परिजनों ने नदी के किनारे छात्रों के कपड़े देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चार

एक शव बरामद, खोजबीन जारी

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने सिंघाड़ा पोखरा निवासी कृष्णा सिंह का शव बरामद किया। अन्य तीन छात्रों की तलाश जारी है, जिनमें दो का नाम आर्यन और एक का नाम कृष बताया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही जामा थानेदार अजीत कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान को शुरू करवाया।

चार

छात्रों की पहचान

मिली जानकारी के अनुसार चार में से तीन छात्र ए.एन. कॉलेज के हैं, जबकि एक छात्र जिला स्कूल में पढ़ता था। पुलिस और प्रशासन इस दुखद घटना की जांच में जुटे हैं, और लापता छात्रों को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read : कांके रोड में स्कूटी से जा रही मां-बेटी दुर्घटना का शिकार, दोनों की मौ’त

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment