झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Joharlive Desk

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे अजय कुमार को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। झारखंड कांग्रेस के लिए यह एक तरह से बड़ा झटका है, क्योंकि अजय कुमार झारखंड में कांग्रेस के न सिर्फ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थे पहले बल्कि कद्दावर नेता भी थे। माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इससे आम आदमी पार्टी को फायदा मिल सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गुरुवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की। बता दें कि अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण साथी, देश के प्रशासन तंत्र के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर अजय कुमार आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं, मैं तह-ए-दिल से अजय कुमार जी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं।

अजय कुमार ने कहा कि आप ही सच्चे अर्थों में ‘आम आदमी की पार्टी है’ जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है और विकास के लिए काम कर सकता है। पूर्व आईपीएस अधिकारी कुमार ने पिछले माह झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कुछ सहयोगियों पर पार्टी की जगह अपने निजी हितों को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।

Leave a Comment