नयी दिल्ली: इस समय देष में बाढ़ का कहर चरम पर है। बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण कई लाख लोग प्रभावित हुये हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 219 हो गयी है जबकि 108 अन्य लापता हैं। बाढ़ की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और सेना विभिन्न एजेंसियों के साथ कंधे में कंधा मिलाकर राहत-बचाव कार्यों में जुटी हुई है। लोगों को राहत शिविरों में विस्थापितों के समान जिंदगी व्यतीत करनी पड़ रही है। सेना समेत विभिन्न सुरक्षा एवं बचाव एजेंसियां राहत तथा बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कर्नाटक में अब तक 50, गुजरात में 35, महाराष्ट्र में 30, उत्तराखंड में आठ तथा हिमाचल प्रदेश में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी। केरल और कर्नाटक में भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन की घटनाओं के बाद से 108 लोग लापता हैं। केरल में जहां 58 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है जबकि कर्नाटक में 50 लोग लापता हैं।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
Powered by Feralvoice.
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
