पलामू: एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली. उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है. घटना पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र के बभंडी गांव की है. दरअसल बुधवार की रात उपेंद्र राम और उसकी पत्नी सविता देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी विवाद में दोनों के बीच मारपीट हुई. मारपीट के बाद उपेंद्र राम ने सविता देवी का गला रेत दिया और फिर खुदकुशी कर ली. गुरुवार सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि दोनों का शव वहां पड़ा हुआ है. परिजनों ने तुरंत स्थानीय पिपरा थाने को इसकी सूचना दी. पिपरा थाना प्रभारी विमल कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
