रामगढ़ : पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड़ स्थित भारत पेट्रोलियम में अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं. गोलीबारी से दहशत का माहौल बन गया है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक मो. शमशेर की तलाश में तीन राउंड फायरिंग की और फिर हथियार लहराते हुए वापस चले गए. जिसके बाद आसपास में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलने पर पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, एसडीपीओ बीरेंद्र राम ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है और मामले की जांच कर रहे हैं. गोलीबारी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान की जा रही है.
पतरातू के पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

Previous Articleआंगन में सो रही महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
