जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित भूख प्यास रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई. रेस्टोरेंट के चिमनी से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने जुगसलाई थाने और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. जहां स्थानीय लोगों और अग्नि शमन विभाग की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई. जानकारी के अनुसार रेस्तरां कर्मचारी खाना बना रहा था कि अचानक तेल में आग लग गई. इसके बाद पूरा किचन आग की चपेट में आगया. स्थानीय लोगों ने रेस्तरां की चिमनी से धुआं निकलता देख इसकी जानकारी जुगसलाई पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया. जुगसलाई पुलिस पदाधिकारी एस के राय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की आग लगने के पीछे मुख्य कारण क्या है.

Previous Articleमेहनत करने वालों को प्रधानमंत्री ने दी है सौगातः केंद्रीय मंत्री
Next Article कोवाली पुलिस ने शराब भट्ठी तोड़ी, दो गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
