रांची : हरमू स्थित बीजेपी मुख्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. अचानक आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आज लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर वहां नेताओं की भीड़ लगी थी. लोग बैठकर नतीजों का आकलन कर रहे थे. इसी बीच आग की खबर से नेताओं और कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, अमर बाउरी भी मौजूद थे. सभी लोग सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाहर निकल आए. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है.

Previous Articleगिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी 42667 वोट से आगे
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
