थाने में नहीं हुई सुनवाई, एसपी कार्यालय के पास 4 दिनों से अनशन, हालत गंभीर

बोकारो : जमीन विवाद को लेकर बीते चार दिनों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष बनमली गोप आमरण अनशन पर बैठा हुए हैं, जिनकी आज 30 सितंबर को हालत गंभीर हो गई है. परिवार के अन्य सदस्य भी धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, जिसमें बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल है. इसके बावजूद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कोई सुध नहीं लिया गया है, जिससे परिवार के सदस्य किसी अनहोनी की आशंका में हैं.

क्या है मामला

मामला बोकारो जिला के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चमसोबाद गांव का है. पीड़ित बनमली गोप ने बताया कि हमारा हिस्सेदार हम लोगों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया. थाना कोई सुनवाई नहीं कर रहा है. वहीं, अनशन कर्मी के भाई महेश्वर गोप ने कहा कि हिस्सेदार हमारी जमीन पर घर बना रहे हैं. मेरा बड़ा भाई एसपी कार्यालय के समक्ष बीते 4 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है. बावजूद कोई देखने-पूछने नहीं आया. बोकारो एसपी को आवेदन दिए हैं लेकिन कुछ नहीं हो रहा है. महेश्वर की पत्नी ने कहा कि हम लोगों के साथ मारपीट की जाती है. हमारा सब कुछ हड़प लिया, पुलिस कुछ नहीं कर रहा है. हम लोग गरीब और कमजोर हैं किसके पास जाएं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment