लखीसराय में किसान की गोली मारकर ह’त्या, शव मक्के के खेत में मिला

लखीसराय: जिले में मंगलवार की सुबह एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया. पुलिस को सुबह सूचना मिलने पर शव बरामद किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा मुसहरी तीन मुहानी सड़क पर 50 वर्षीय किसान अनिक महतो का शव मिला. मृतक की पहचान मानिकपुर गांव के रहने वाले हरि महतो के पुत्र के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि किसान को छह गोलियां मारी गईं, जिनमें से तीन गोलियां उसके सिर में लगी है.

एफएसएल कर रही जांच

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस थानाध्यक्ष चंदना कुमारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाकर मामले की छानबीन की गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है. शव मिलने की जगह से मृतक का घर करीब 200 मीटर दूर है. प्रथम द्रष्टया हत्या के समय वह अपने घर से बथान की ओर जा रहा था. हत्या के पीछे जमीन विवाद की संभावना जताई जा रही है. हाल में खरीदी गई जमीन पर दखल कब्जा को लेकर विवाद था.

Leave a Comment