बोकारो: बोकारो डीसी विजया जाधव के निर्देश पर मद्य निषेध अभियान एवं अवैध शराब के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया गया. सहायक आयुक्त उत्पाद और निरीक्षक उत्पाद की देखरेख में पेटरवार थाना अंतर्गत अंगवाली ग्राम में छापामारी की गई. इस दौरान उमाशंकर साव के घर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, विभिन्न ब्रांडों जैसे मैकडॉवेल नं-1, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग B7, 8pm आदि के लेबल, ढक्कन व होलोग्राम भी बरामद. उमा शंकर साव और आपूर्तिकर्ता पवन नायक पर उत्पाद अधिनियम के विधि सम्मत धाराओं के तहत फरार मुकदमा दर्ज किया गया. बता दें कि विदेशी शराब-172.755लीटर मिला है. छापामारी दल में संजीत देव निरीक्षक उत्पाद सदर, दीपिका कुमारी अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट, कृष्णा प्रजापति अवर निरीक्षक उत्पाद, प्रतिनियुक्त गृहरक्षक समेत अन्य शामिल थे.
उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
