रांची : ईडी कार्यालय में एक साथ सुबह-सुबह कोल्हान के तीनों जिले के खनन पदाधिकारी पहुंचे. कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम के जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा, सरायकेला-खरसावां के जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार व पश्चिमी सिंहभूम के जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक एक साथ ईडी कार्यालय पहुंचे. ईडी कार्यालय आने के लिए तीनों अफसरों ने प्राइवेट वाहन का इस्तेमाल किया. ईडी ने तीनों डीएमओ को पूछताछ के लिए बुलाया था. समन भेजा था. ईडी के समन के बाद निशांत अभिषेक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था.
ED ने कोल्हान के तीनों DMO को पूछताछ के लिए बुलाया, प्राइवेट वाहन से पहुंचे ED कार्यालय

Next Article CBI का झारखंड सहित 16 ठिकानों पर छापेमारी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
