नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने एकबार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है. वहीं उन्हें पूछताछ के लिए 21 दिसंबर को बुलाया गया है. केजरीवाल को ईडी ने दूसरी बार समन भेजा है. इससे पहले अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि उस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे. ईडी ने केजरीवाल को यह समन ऐसे समय में भेजा है, जब वह 10 दिनों के लिए विपश्यना के लिए जा रहे हैं. वह 19 दिसंबर को विपश्यना के लिए रवाना होंगे. केजरीवाल हर साल विपश्यना का 10 दिन का कोर्स करने के लिए जाते हैं. इस साल भी वह 19 से 30 दिसंबर तक विपश्यना में रहेंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
