आपसी विवाद में शराबी पिता ने डेढ़ साल की बेटी को मारी गोली

पूर्णिया : मीरगंज थाना क्षेत्र के पहाड़टोला में शराबी पिता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक शराब पीने का आदी था. वह आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा करता था. गुरुवार की रात भी शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद दीपक ने अपनी डेढ़ साल की इकलौती बेटी को गोली मार दी. गोली लगते ही बच्ची की मौत हो गई.

गोली की आवाज सुनते ही घर में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि दीपक की शादी भागलपुर के नारायणपुर गांव में हुई थी. बच्ची के चाचा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे. सूचना मिलने पर जब वह आए तो देखा कि बच्ची की मौत हो चुकी है. इस मामले में मीरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या गोली मारकर की गई है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment