रांची: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले से देश के डॉक्टर आक्रोशित है. इस घटना के बाद से डॉक्टरों के विंग ने 17 अगस्त, शनिवार से लेकर 18 अगस्त तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. हड़ताल के दौरान आपातकाल सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. डॉक्टरों का कहना है कि मामले की जांच सीबीआई द्वारा शुरू की गई है. इसके बावजूद कोलकाता में हॉस्पिटल में उत्पात के कारण वे भय के माहौल में जी रहे हैं. डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग तेज हो गई है. आईएमए, झासा, IMA महिला विंग समेत सभी संगठनों ने एकजुट होकर इस निर्णय की घोषणा की है. बता दें कि नेशनल आईएमए ने कोलकाता में डॉक्टरों पर हुए क्रूर हमले के खिलाफ 17 अगस्त शनिवार को सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक देशभर में नियमित चिकित्सा सेवाएं बंद रखने का आह्वान किया है. सभी सरकारी, निजी, कॉर्पोरेट डॉक्टर इसमें शामिल होंगे. घटना आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर मेडिकल कॉलेज सेवाएं पहले से ही बंद हैं.
डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल शुरू, आज केवल इमरजेंसी में होगा मरीजों का इलाज

Next Article 17 अगस्त का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
