Joharlive teem : भारतीय टीम के नंबर वन विकेटकिपर व पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर से सेना की वर्दी में देश की रखवाली करते नजर आएंगे। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) से सम्मानित एमएस धोनी के बारे में जानकारी दी गई है कि वह पैरा रेजिमेंट का हिस्सा होंगे। जानकारी के अनुसार धोनी 31 जुलाई से 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ कश्मीर में जुड़ेंगे। माही 31 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे। सेना के साथ रहते हुए धोनी पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी संभालेंगे। इस दौरान वह पूरे समय जवानों के साथ ही रहेंगे। वो इस समय कश्मीर में विक्टर फोर्स का हिस्सा रहेंगे। धोनी पहले भी जम्मू-कश्मीर जा चुके हैं। साल 2017 में धोनी जम्मू-कश्मीर के बारामूला गए थे, जहां उन्होंने आर्मी की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में बतौर गेस्ट हिस्सा लिया था। धोनी इस मैच को आर्मी की यूनिफॉर्म पहनकर ही देखने पहुंचे थे। एमएस धोनी को 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। धोनी का सेना प्रेम किसी से छिपा नहीं है। विश्व कप के दौरान भी दस्ताने पर ‘बलिदान बैज’ लगाकर खेलने के चलते वे विवादों में फंसे थे।
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने से वेस्टइंडीज के दौरे पर रहेगी। इस दौरान धोनी की जगह युवा ऋषभ पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे।
धोनी संभालेंगे सेना की सुरक्षा पोस्ट, कश्मीर में करेंगे पेट्रोलिंग
Next Article कर्नाटक : येदियुरप्पा होंगे नए मुख्यमंत्री
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
