हजारीबाग: गुरूवार को नवरात्र के आठवें दिन, उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह ने शहरी क्षेत्र के प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा किया.उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पूजा समिति के सदस्यों द्वारा स्वागत के दौरान माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान, उपायुक्त और एसपी ने आयोजकों को सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग निकास और प्रवेश द्वार की व्यवस्था करने को भी कहा. साथ ही, पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन, बिजली और प्रकाश की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पंडाल भ्रमण के दौरान आयोजकों की आकर्षक व्यवस्था की सराहना की और पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दी. इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस श्री लोकेश बारंगे और सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अशोक कुमार भी उपस्थित रहे.
डीसी और एसपी पहुंचे पूजा पंडाल, दिए कई दिशा निर्देश

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
