चाईबासा में डोडा तस्करी पर शिकंजा, दो तस्कर डेढ़ लाख कैश के साथ गिरफ्तार

Chaibasa : चाईबासा की टेबो थाना पुलिस ने डोडा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से डेढ़ लाख रुपये नकद, एक बाइक, तीन मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जोहन पूर्ती और मार्टिन सोय के रूप में हुई है। दोनों सरायकेला-खरसावां जिले के कुचई थाना क्षेत्र के जोम्बरों गांव के रहने वाले हैं।

एंटी क्राइम चेकिंग में हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने बताया कि बुधवार को चाईबासा–खूंटी मुख्य सड़क पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बंदगांव की ओर से आ रही एक बाइक को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक सवार दोनों युवकों के पास से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह रकम डोडा खरीदने के लिए एक व्यापारी से ली गई थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पहले भी रहे हैं पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ पहले भी डोडा की खरीद-बिक्री और परिवहन से जुड़े मामले दर्ज हो चुके हैं। इस बार भी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपितों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कारोबार से और कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Also Read : घर में घुस कर गृहस्वामी को दिखाया छुरा और फिर…

Leave a Comment