राहुल गांधी को गो’ली मा’रने वाली भाषा पर बवाल, कांग्रेस ने भाजपा से की कड़ी कार्रवाई की मांग

Ranchi : केरल के एक निजी चैनल में भाजपा के पैनलिस्ट प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ “छाती में गोली मारने” जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस बयान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह न केवल लोकतंत्र के खिलाफ है, बल्कि देश की संवैधानिक राजनीति पर भी सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद स्वीकार्य है, लेकिन किसी जनप्रिय नेता के खिलाफ हिंसा का आह्वान करना फासीवादी सोच को दर्शाता है।

मुंजनी ने कहा… यह वही जहरीली मानसिकता है जिसने महात्मा गांधी की हत्या करवाई थी। आज वही भाषा फिर से दोहराई जा रही है। राहुल गांधी को गोली मारने की बात करने वाले दरअसल भारत की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बयान सिर्फ राहुल गांधी के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन सभी युवाओं के खिलाफ है जो बेरोज़गारी, महंगाई और नफरत की राजनीति पर सवाल उठाते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कांग्रेस ने साफ कहा कि यदि भाजपा इस बयान से खुद को अलग नहीं करती और प्रवक्ता पर तत्काल कार्रवाई नहीं करती, तो माना जाएगा कि यह हिंसक सोच पार्टी की आधिकारिक नीति का हिस्सा है।

कांग्रेस ने रखी तीन मांगें

  1. भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए।
  2. भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
  3. मीडिया संस्थान ऐसे लोगों को मंच न दें, जो देश में हिंसा और गृहयुद्ध जैसी भाषा बोलते हैं।

कांग्रेस ने कहा कि भारत डरने वाला नहीं है और राहुल गांधी की आवाज़ न तो गोली से दबेगी, न धमकी से। बल्कि, उनकी आवाज़ और बुलंद होगी।

Also Read : ह’त्या से पहले विधायक प्रतिनिधि की पत्नी का हुआ था रे’प, आरोपी गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment