ED के चौथे समन पर भी नहीं पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज ED के सामने पेश नहीं हुए. ED के चौथे समन पर अरविंद केजरीवाल ने अपना जवाब भेज दिया है. इससे यह यह साफ हो गया कि वह चौथे समन पर भी पूछताछ में शामिल नहीं होंगे. अरविंद केजरीवाल ने ED को पत्र लिख कर ED द्वारा जारी किए गए चौथे समन को राजनीतिक समन बताया है. उन्होंने एक बार फिर यह आरोप लगाया है कि बीजेपी का मकसद उनको गिरफ्तार करना है. केजरीवाल ने अपने जवाब में एक बार फिर यह आरोप लगाया है कि उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए यह समन भेजे जा रहे हैं.

इधर इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी सवाल उठाये हैं. आप पार्टी द्वारा कहा गया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने लिखा है कि केजरीवाल आरोपी नहीं, फिर समन और गिरफ्तारी क्यों करना चाहते हैं. पार्टी ने इसको लेकर कहा है कि जो नेता भ्रष्ट होते हैं वो बीजेपी में चले जाते हैं, उनके मामले बंद कर दिये जाते हैं. हमने भ्रष्टाचार नहीं किया, हमारा कोई नेता बीजेपी में नहीं जाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment