Joharlive Team
पाकुड़ । सीआईडी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से यहाँ के बड़े पत्थर उद्योगपति अली एंड ब्रदर्स कंपनी के मालिक अली अकबर को रविवार को गिरफ्तार किया है।यह जानकारी एसपी राजीव रंजन सिंह ने आज संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अली अकबर सहित कुल पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 144/ 19के आधार पर भादवि की धारा 120बी तथा 4-5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। साथ ही बताया कि गत 10 अक्टूबर 2019 को दर्ज इस मामले के अनुसंधान के लिए 18 अप्रैल 2018 को अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची को सौंपा गया था। जिसने 12 जुलाई 2019 को समीक्षात्मक आदेश जारी कर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। उसी सिलसिले में आज अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड, रांची के निरीक्षक बंदीराम टोप्पो के अनुरोध पर पाकुड़ पुलिस ने अली अकबर को गिरफ्तार किया है। अली अकबर इसके अलावा मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 146/ 17 के अलावा मुफसिल थाना कांड संख्या 134/ 06, 126/ 10,127/10 तथा 132/ 12 के कांडों के सिलसिले में जेल जा चुका है। मौके पर मौजूद अपराध अनुसंधान विभाग के निरीक्षक बंदीराम टोप्पो ने बताया कि अली एंड ब्रदर्स कंपनी का लाइसेंस उसके पुत्र और इस कांड का नामजद अभियुक्त अजहर इस्लाम के नाम पर जारी किया गया है लेकिन कंपनी का वास्तविक संचालक गिरफ्तार अली अकबर ही है।
सीआईडी ने पत्थर उद्योगपति अली एंड ब्रदर्स कंपनी के मालिक को किया गिरफ्तार
Previous Articleहजारीबाग में 1.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
