AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
Ranchi : रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इशांक की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह को 5 लाख रुपये का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इशांक सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच स्थित चुनौतीपूर्ण पलक स्ट्रेट (29 किलोमीटर) को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तैरकर पार किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड अपना नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि को पहले भी कई मंचों पर प्रतियां जा चुका है और उन्हें विभिन्न खिताबों से सम्मानित किया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड का नाम रोशन किया
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इशांक सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से झारखंड का नाम देश-दुनिया में रोशन किया हैI उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय हैI उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है और इसके लिए बेहतर खेल नीति लागू की गई हैI खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैंI
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
प्रतिभा को मिलेगा हर संभव सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि इशांक जैसे प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म देना सरकार की प्राथमिकता हैI उन्होंने भरोसा जताया कि इशांक भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगेI उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही बड़ी सफलता मिलती है, और इशांक इसका उदाहरण हैंI मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में तैराकी सहित अन्य खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जाएI उन्होंने खेल विभाग से मौजूदा सुविधाओं की जानकारी भी ली और सुधार पर जोर दियाI इस अवसर पर इशांक सिंह के माता-पिता और कोच को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गयाI
कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल सचिव मुकेश कुमार, निदेशक खेल आसिफ इकराम, उप निदेशक राजेश कुमार सहित कई अधिकारी और तैराकी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेI
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors