जमशेदपुर: आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए साकची गोल चक्कर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी द्वारा आरोप लगाया गया कि देश की जितनी भी जांच एजेंसियां हैं, केंद्र सरकार द्वारा उन एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है, जो आम आदमी के समझ से परे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी मनमानी पर उतर आई है। न्यायपालिका, कार्यपालिका सबको अपने इशारे पर चला रही है। इस मनमानी के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया जा रहा है।
जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है केंद्र सरकार: आम आदमी पार्टी

Previous Articleमीडिया कप वालीबॉल 2023, टीम ग्रीन को हराकर टीम येलो बनी चैंपियन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
