PM मोदी के हाथों का 10 रुपये का नोट बना ‘अनमोल धरोहर’, खरीदने के लिए लगी 1 लाख की बोली!

Jhargram:  पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के शोर-शराबे और सियासी बयानबाजी के बीच एक बेहद दिलचस्प घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाले एक साधारण दुकानदार से जुड़ा है। चुनावी रैलियों की गहमागहमी के बीच हुई इस छोटी सी घटना ने अब एक बड़ा मोड़ ले लिया है, जहां पीएम मोदी द्वारा दिया गया 10 रुपये का एक मामूली नोट अब किसी बेशकीमती वस्तु की तरह चर्चा का केंद्र बन गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम में अपनी एक चुनावी रैली को … Read More

छेड़छाड़

गिरिडीह में निजी स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ का है आरोप

Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले में एक निजी स्कूल से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पर एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। स्कूल परिसर और इलाके … Read More

RSS प्रमुख का बड़ा ऐलान – भारत बनेगा विश्वगुरु, अब कोई रोक नहीं सकता

Nagpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आज नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश के भविष्य को लेकर अत्यंत आशावादी और स्पष्ट दृष्टिकोण रखा। ‘भारत दुर्गा मंदिर’ की आधारशिला रखने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का विश्वगुरु बनना अब केवल एक संभावना नहीं, बल्कि एक अटल सत्य है। उन्होंने देश के भविष्य पर किसी भी प्रकार का संदेह न करने का आह्वान किया। भागवत  ने अपने संबोधन में राम मंदिर के निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह कभी लोग यह सोचने में संशय … Read More

सुप्रीम कोर्ट

ED अधिकारियों से मारपीट मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच जारी रखने का दिया आदेश

Ranchi : ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) अधिकारियों पर पूछताछ के दौरान एक आरोपी से कथित मारपीट के मामले में दर्ज दस्ता की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। झारखंड सरकार की ओर से हाई कोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश के खिलाफ दायर अपील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुनवाई के दौरान जस्टिस एम.एम. सुंदरेश्वर और जस्टिस एन. कोटेश्वर सिंह की पीठ ने झारखंड सरकार की एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) को खारिज कर दिया। इस फैसले के साथ ही हाई कोर्ट का सीबीआई जांच का आदेश जारी रहेगा। हाई कोर्ट ने क्यों दिया था CBI … Read More

मीटर

HEC में अब नहीं आएंगे गलत बिजली बिल, एक महीने में हर घर लगेगा स्मार्ट मीटर

Ranchi : रांची के HEC इलाके में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगले एक महीने के अंदर यहां सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसका मकसद है बिजली बिलिंग सिस्टम को आसान बनाना और लोगों को गलत या अनुमानित बिल की परेशानी से छुटकारा दिलाना। बिजली विभाग के अनुसार HEC क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से शुरू किया जाएगा और इसे एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद हर उपभोक्ता का बिजली उपयोग रियल टाइम में रिकॉर्ड होगा और बिलिंग पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी। अब … Read More

हाथियों

घर में सो रही माँ- बेटी को जंगली हाथी ने कुचला, चौकी नीचे छुपकर पिता ने बचाई खुद की जान

Saraikela : झारखंड के सरायकेला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रात के समय जंगली हाथियों का झुंड गांव में घुस आया। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हाथियों ने एक घर को निशाना बना लिया। घर के अंदर सो रही मां और बेटी पर हाथियों ने हमला कर दिया और दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं, उसी घर में मौजूद पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि वह चौकी (खाट) के नीचे छिप गया, जिससे हाथियों की नजर उस पर नहीं पड़ी और उसकी … Read More

हत्या

BREAKING : जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड ह’त्याकांड में रांची पुलिस को मिली सफलता, 10 घंटे के अंदर ह’त्यारा गिरफ्तार

Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में हुए गार्ड हत्याकांड का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी, लेकिन रांची पुलिस ने सिर्फ 10 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी समेत सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले का सफल उद्भेदन कर लिया। मंदिर परिसर में तैनात गार्ड की हत्या के बाद इलाके में लोगों में काफी आक्रोश था। घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और कई टीमों को जांच … Read More

गांजा

नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 10 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार

Giridih : गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक कौसर अली और पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में पचम्बा थाना क्षेत्र के अलकापुरी स्थित कृष्णा नगर निवासी शिव शंकर साहू और हरि शंकर राम, जमुआ थाना क्षेत्र के पेटहंडी गांव निवासी महेंद्र यादव तथा चित्रडीह निवासी कमलेश सिंह शामिल हैं। पहले … Read More

अलकतरा

29 साल बाद अलकतरा घोटाले पर फैसला, चार दोषियों को 3-3 साल की सजा

Ranchi : करीब 29 साल से अदालत में चल रहे बहुचर्चित अलकतरा घोटाले मामले में आखिरकार फैसला आ गया है। 1997 के इस चर्चित मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही सभी दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, साक्ष्य के अभाव में तीन अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया। इस फैसले के साथ राज्य के पुराने चर्चित भ्रष्टाचार मामलों में से एक पर कानूनी रूप से बड़ा निष्कर्ष सामने आया है। 35 गवाहों और दस्तावेजों के आधार पर हुई सुनवाई सिविल कोर्ट के … Read More

बरही

बरही में दिनदहाड़े बैंक लूट, दो करोड़ का सोना और 5 लाख नकद ले उड़े बदमाश

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरही में शुक्रवार को दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में घुसे चार हथियारबंद अपराधियों ने करीब दो करोड़ रुपये का सोना और लगभग 5 लाख रुपये नकद लूट लिया। घटना शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। अपराधियों ने जिस शांत तरीके और पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि उन्हें बैंक की अंदरूनी जानकारी पहले से थी। पुलिस भी इस पहलू पर जांच कर रही है। चेहरे छिपाकर पहुंचे थे चारों … Read More