बुरी नजर’ से बचाने का क्रूर तरीका : माता-पिता ने बेटी का सिर मुंडवाया, घर में किया कैद

Amravati:  समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब यही चिंता अतिरेक में बदल जाए और संरक्षण के नाम पर अत्याचार होने लगे, तो यह किसी अपराध से कम नहीं है। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के वरूड क्षेत्र से सामने आई एक घटना ने पूरे समाज की मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ 16 साल की एक नाबालिग लड़की को ‘बुरी नजर’ से बचाने के नाम पर उसके ही माता-पिता ने उसका सिर मुंडवा दिया और उसे घर में कैद कर दिया। यह घटना केवल एक परिवार की सोच का परिचायक … Read More

बिहार डिप्टी सीएम विजय चौधरी पहुंचे देवघर, बाबा धाम में टेका मत्था

Deoghar : बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी आज देवघर स्थित बाबा नगरी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने के बाद विजय चौधरी ने विधिवत रूप से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर पंडा समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और मंदिर में दर्शन किए। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बाबा धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर चुके हैं। लगातार राज्य के शीर्ष नेताओं का … Read More

एसएसपी

सुरक्षा गार्ड के ह’त्यारे को पहले दबोचा, फिर SSP व CITY SP ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Ranchi : रांची के चर्चित जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा हत्याकांड के खुलासे के बाद शनिवार को एसएसपी राकेश रंजन और सिटी एसपी पारस राणा मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान हटिया डीएसपी पीके मिश्रा भी मौजूद रहे। पूजा के बाद एसएसपी ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हाल ही में मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने … Read More

पेपर लीक केस

पेपर लीक केस अपडेट : 100 आरोपियों की जमानत पर अब 29 अप्रैल को सुनवाई

Ranchi : झारखंड के उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार करीब 100 आरोपियों की जमानत याचिका पर शनिवार को आंशिक सुनवाई हुई। यह सुनवाई AJC योगेश कुमार की कोर्ट में हुई, लेकिन पूरी बहस नहीं हो सकी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से केस डायरी पेश करने के लिए कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की गई। इससे पहले कोर्ट ने केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक इसे दाखिल नहीं किया जा सका है। अगली सुनवाई की तारीख तय कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को तय की … Read More

बच्चे के अपहरण-हत्या का दोषी 31 साल बाद गिरफ्तार, ‘एक्स मुस्लिम’ बन यूट्यूब पर देता था ज्ञान

New Delhi/Ghaziabad : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बेहद सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 31 साल से फरार चल रहे एक अपराधी को गाजियाबाद के लोनी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को ‘एक्स मुस्लिम’ बताकर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सक्रिय था और विवादित वीडियो बनाकर सुर्खियां बटोर रहा था। हालांकि, जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने सबको चौंका दिया। आरोपी का असली नाम सलीम खान है, जिसे 1995 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे संदीप बंसल के अपहरण और जघन्य हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। घटनाक्रम … Read More

पवन खेड़ा को बड़ा झटका: गुवाहाटी हाई कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस

New Delhi/Guwahati: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को बड़ी कानूनी मुश्किल का सामना करना पड़ा है। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने तुरंत सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने स्पष्ट किया है कि पार्टी अपने नेता के साथ मजबूती से खड़ी है और इस फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को भरोसा है कि धमकी और उत्पीड़न की राजनीति के खिलाफ अंततः न्याय की … Read More

पाकुड़ में वर्ल्ड मलेरिया डे पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Pakur (Mitthu Yadav) : पाकुड़ के संत डॉन बॉस्को स्कूल में वर्ल्ड मलेरिया डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मलेरिया के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भाषण, नाटक और पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने मलेरिया के कारण, लक्षण और उससे बचाव के उपायों को सरल तरीकों से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। मलेरिया से बचाव पर दिया गया संदेश विद्यालय के प्राचार्य शिव शंकर दुबे ने बच्चों … Read More

सामूहिक सोलर खेती से बदलेगी झारखंड के किसानों की तकदीर, सरकार खरीदेगी बिजली: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा और दूरगामी ऐलान किया है। रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम  सीएम ने कहा कि अब खेतों का उपयोग केवल पारंपरिक खेती तक ही सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों को अपनी खाली और बंजर जमीन पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन करने का सुझाव दिया। सरकार की इस नई पहल के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामसभा के माध्यम से सामूहिक सोलर खेती की जा सकेगी और उत्पादित बिजली की खरीदारी सीधे राज्य सरकार द्वारा की … Read More

BPSC

पटना में BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा शुरू, 1298 पदों के लिए 13 हजार अभ्यर्थी शामिल

Patna : बिहार की राजधानी पटना में BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) की 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा शुरू हो गई है। इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कुल 1298 पदों के लिए करीब 13 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा बिहार प्रशासनिक सेवा सहित विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें डिप्टी कलेक्टर, DSP और अन्य प्रशासनिक पद शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से जुटे अभ्यर्थी सुबह से ही पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ … Read More

सड़क हादसे

पलामू में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक की मौत

Palamu : झारखंड के पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक आकाश पांडेय रेहला स्थित आदित्य बिरला केमिकल इंडिया लिमिटेड में काम करते थे। वह अपनी बुलेट से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी गाड़ी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज कि खेत में जा गिरी स्कॉर्पियो टक्कर इतनी … Read More