फाइल पास कराने के एवज में मांगे पांच हजार, फिर पहुंच गयी ACB
Garhwa : गढ़वा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. कार्रवाई करते हुए ACB की टीम ने गढ़वा प्रखंड के कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम उसे अपने साथ पलामू लेकर चली गई है. मिली जानकारी के अनुसार गुलजार अंसारी ने एक सरकारी योजना से जुड़ी फाइल पास कराने के एवज में लाभुक से 5000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी. इस बात की सूचना लाभुक ने ACB कार्यालय को दी, जिसके आधार पर टीम … Read More