पुलिस

हथियारबंद अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हुई फा’यरिंग

Chatra : चतरा जिला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक हथियारबंद अपराधी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी गांव में हथियार लेकर खुलेआम घूम रहा है. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम स्पॉट पर पहुंची, लेकिन अपराधी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. घटना केवाल गांव की है. फायरिंग में थाने के चौकीदार रामप्रवेश कुमार जख्मी हो गए. गोली उनकी बांह में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. घटना के … Read More

6 लाख का सरकारी पाइप टपाकर हो रहे थे बॉर्डर पार, मगर…

जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट के पाइप चोरी करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। 24 अप्रैल 2025 की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ाबांकी फुटबॉल मैदान के पास से कुछ अपराधी पाइप चोरी कर रहे हैं और एक छह चक्का ट्रक से ले जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रक का पीछा किया गया और लोआबासा पुल के पास से ट्रक नंबर PBIOJP 7910 और उस पर लदे 90 पाइप को बरामद किया गया, … Read More

युवती

20 वर्षीय युवती की मिली अधजली बॉडी, ह’त्या की आशंका

Gumla : झारखंड के गुमला जिले में एक 20 वर्षीय युवती की अधजली बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना सदर थाना क्षेत्र के चेतर टुकुटोली पनारी रोड के पास की है. सूचना मिलते ही स्पॉट पर पहुंची पुलिस एसआई अविनाश और महिला पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. घटनास्थल से पुलिस को खून से सना रूमाल और एक घड़ी मिली है. जिससे यह संकेत मिलते हैं कि युवती की हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई थी. पुलिस के अनुसार हत्या की यह घटना बीती रात की है, जब अज्ञात अपराधियों ने … Read More

जेठानी

देवरानी की मौ’त, जेठानी और उसकी दो बेटियां गिरफ्तार… जानें पूरा मामला

Palamu : बकरी बांधने को लेकर हुए लफड़े में पिटायी से जख्मी एक विवाहिता की इलाज के दौरान 21 दिन बाद मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त 42 साल की शांति देवी के तौर पर की गयी। इल्जाम है कि शांति की 45 साल की जेठानी फूलमतीया देवी ने अपनी दो बेटियों रंजू (22) और अंजू (19) के साथ मिलकर उसे दमतक पीटा था। लकड़ी के बने पीढ़े से उसपर वार किया गया था। रांची के प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेठानी और उसकी दो बेटियों को … Read More

NEET

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, STF ने पटना में दबोचा

Patna : देशभर में चर्चित NEET पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को आखिरकार बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. बीती देर रात हुई इस गिरफ्तारी के बाद पूरे शिक्षा तंत्र में खलबली मच गई है. बता दें कि बीते कई महीनों से फरार चल रहे संजीव मुखिया पर पुलिस ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. मिली जानकारी के अनुसार संजीव मुखिया इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क की सबसे बड़ी कड़ी है. उसके खिलाफ पहले से ही NEET पेपर लीक केस में कई पुख्ता सबूत थे, लेकिन … Read More

महिला

संदिग्ध हालत में मिले महिला और पुरुष के श’व, इलाके में सनसनी

Hazaribagh : हजारीबाग से आज यानी शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक महिला और एक पुरुष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है. फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. स्थानीय ग्रामीणों ने जब शवों को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना विष्णुगढ़ पुलिस को दी. स्पॉट पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि दोनों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. घटना विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत … Read More

युवक

युवक का श’व पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित हाहाप के लदना पीढ़ी में एक युवक की बॉडी पेड़ से लटका हुआ पाया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस स्पॉट पर पहुंची और डेड बॉडी को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक खूंटी जिला का रहनेवाला था. शव मिलने के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. Also Read : PM मोदी के मई में दो संभावित बिहार दौरे, जानें कहां-कहां Also Read : IPL 2025: प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने के लिए … Read More

सूरज शांडिल

नहीं पहुंची NDRF, घरवालों ने खुद ही खोजा निकाला बेटे की ला’श

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा के बाबूडीह क्षेत्र में नदी में डूबने के बाद सूरज शांडिल का शव तीन दिन बाद बरामद हुआ। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय युवकों ने खुद ही नदी से शव को निकाला। परिजनों का यह आरोप है कि पुलिस और विधायक पूर्णिमा साहू ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से ही मृतक के परिजन और लोग प्रशासन की निष्क्रियता से आहत हैं। 22 अप्रैल को सूरज शांडिल, निखिल महानंद मुखी और सूरज मछुआ स्वर्णरेखा नदी में नहाने गए थे। निखिल और सूरज शांडिल डूब गए, जबकि सूरज मछुआ किसी तरह बच गया। पुलिस … Read More

पलामू

पलामू की महिला के साथ बिहार में गैंगरेप

Palamu : पलामू की एक महिला के साथ बिहार के गया में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह वर्तमान में मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती है। चार बच्चों की मां इस 30 वर्षीय महिला को उसकी एक महिला मित्र मेले में काम दिलाने के बहाने गया ले गई थी। मेले में टिकट काटने का काम करने वाली पीड़िता तीन दिन पहले ही वहां पहुंची थी। घटना के दिन वह अपने कमरे में प्रेमी के साथ थी। दूसरे कमरे में उसकी महिला मित्र तीन पुरुषों के साथ शराब पी … Read More

नक्सलियों

लातेहार में तीन इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

Latehar : झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नक्सली संगठन से जुड़े तीन इनामी नक्सलियों ने गुरुवार को लातेहार पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इन नक्सलियों ने लातेहार के SP कुमार गौरव और सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर के सामने सरेंडर किया। सरेंडर करने वालों में पालिंदर भोक्ता, प्रमोद गंझु और तुलसी गंझु शामिल हैं। तीनों नक्सली बालूमाथ के लक्षपुर गांव के रहने वाले हैं और सरकार ने इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। SP कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नक्सलियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें चेक भी प्रदान किए … Read More