“कोडरमा। जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवा मोड़ के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार संख्या बीआर 01 एफ एन 6405 डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जाकर टकरा गई इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मुकुल कुमार (उम्र 25 वर्ष, पिता मोहन साव, फतुहा) एवं घायलों की पहचान चंदन कुमार और राहुल कुमार बिहार निवासी के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य घायल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटना के बाद पुलिस के द्वारा घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जबकि परिजन घायलों को इलाज के लिए पटना लेकर चले गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार युवकों के कार की स्पीड दुर्घटना से पहले करीब सौ किलोमीटर प्रति घंटे की थी।

Previous Articleबांग्लादेश: दंगे में 91 लोगों की मौत, हिंसा बढ़ी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
