जमीनी विवाद में दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला, 4 लोग घायल

शेखपुरा : जिले के कसार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्षा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दबंगों ने धारदार तलवार और रॉड से मारपीट कर एक परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों ने चारों घायलों को आनन-फानन में शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

घायल की पहचान सरवन सिंह, मनमोहन सिंह, चंद्रमोहन सिंह, गोपाल सिंह के रूप में की गई है। घायल मनमोहन सिंह ने बताया है कि मारपीट करने में दबंग राजीव सिंह, संजीव सिंह, चिरंजीवी सिंह और पंकज सिंह का हाथ है। घायल के लिखित बयान पऱ कसार थाना में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पूरी घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment