गिरिडीह : बिहार में लगातार पुल गिरने की खबरों के बीच गिरिडीह जिले में ऐसा मामला सामने आया था. जिले के देवरी प्रखंड स्थित भेलवाघाटी के डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के बीच अरगा नदी पर बन रहा पुल मानसून की पहली बारिश नहीं झेल सका था. इस मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. वहीं 4 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि मूसलाधार बारिश से नदी में तेज बहाव आया था और निर्माणाधीन पुल का गर्डर टूट का नदी में समा गया. वहीं पुल का एक पाया भी टेढ़ा हो गया था. स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो तेज आवाज के साथ पुल का गर्डर नदी में समा गया था. आवाज सुनकर लोग भयभीत हो गए. मिली जानकारी के अनुसार साढ़े 5 करोड़ की लागत से पुल निर्माण कार्य चल रहा है. ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य चल रहा है. ऐसे में निर्माण प्रक्रिया के पूर्व हुए ऐसी घटना से पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है. पुल निर्माण के दौरान ही पुल के पाया का टेढ़ा हो जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है. बिहार में पुल गिरने की घटना यहां भी घटित हो सकती है इससे इंकार नहीं किया जा सकता है.
निर्माणाधीन पुल ध्वस्त, राज्य सरकार ने 4 इंजीनियर को किया सस्पेंड

Previous Article13 जुलाई का राशिफल : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
