लॉकडाउन के पांचवें चरण पर मंथन, पीएम मोदी और अमित शाह के बीच हुई बैठक

Joharlive Desk

नई दिल्ली। लॉकडाउन के पांचवें चरण पर मंथन शुरू हो गया है। इसे लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई। इससे पहले शाह ने गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री को वह मुख्यमंत्रियों की राय से अवगत कराएंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में गृह मंत्री ने गुरुवार शाम को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ फोन पर बातचीत करके उनसे लॉकडाउन के विषय में राय मांगी। सूत्रों के अनुसार शाह ने उनसे जानना चाहा कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाना चाहिए या नहीं। 

शाह ने अर्थव्यवस्था को खोलने और विभिन्न राज्यों की आशंकाओं और चिंताओं को सुना। पश्चिम बंगाल जैसे राज्य श्रमिक ट्रेनों की शुरुआत होने पर बड़े पैमाने पर प्रवासियों को लेकर चिंतित थे। जब भी लॉकडाउन की अवधि खत्म होने वाली होती है तब आमतौर पर प्रधानमंत्री सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करते हैं। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है।

हालांकि, 31 मई को पीएम मोदी मन की बात में देश को संबोधित करेंगे। इसमें वह लॉकडाउन को लेकर आगे की रणनीति का खुलासा कर सकते हैं। 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Leave a Comment