Joharlive Team
बोकारो। जिला की माराफारी पुलिस ने एक 30 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति पर 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है. इससे पहले भी उसने एक साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को चास जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घटना पिछले दिनों की है, 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करते हुए बच्ची के परिजन ने रंगे हाथों व्यक्ति को पकड़ा था। जिसे बुधवार को माराफारी थाना की पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। इस मामले पर माराफारी थाना प्रभारी दुलार चौड़े ने बताया कि आरोपी आजाद नगर का रहने वाला है। जिसे 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करते रंगेहाथों पकड़ा गया। जब परिजनों ने पूछताछ कि तो एक 7 साल की भी बच्ची के साथ ऐसा कृत किए जाने का खुलासा हुआ। दोनों बच्चे की मां एक दूसरे में रिश्ते से ननद भाभी हैं।
इस तरह की घटना को लेकर पुलिस चौकस है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दोनों बच्चियों को कभी चॉकलेट, कभी बिस्किट तो कभी पांच या 10 रुपए का लालच देकर उसे झोपड़ीनुमा घर में ले जाकर दुष्कर्म करता था। किसी से बताने पर मारने-पीटने की धमकी भी देता था। बच्चियों ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से ऐसा कर रहा था।
बोकारोः दुष्कर्म के आरोपी को जेल, लालच देकर किया दो मासूमों से दुष्कर्म
Previous Articleहजारीबाग में हाथियों का उत्पात बरकरार, एक मजदूर को कुचला, मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
