ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन को लेकर राहत भरी खबर है. बाजार में 7000 रुपए में मिलने वाला ये इंजेक्शन अब सिर्फ 1200 रुपए में मिलेगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस इंजेक्शन को लॉन्च किया है. देश में एम्फोटेरिसिन बी इमल्शन इंजेक्शन का उत्पादन अभी तक एक ही कंपनी कर रही थी. लेकिन अब वर्धा की जेनटेक लाइफ साइंस भी ये इंजेक्शन बनाने में लगी है. जेनटेक लाइफ साइंस की रोजाना लगभग 20,000 वायल का उत्पादन करने की क्षमता है।
इधर, दिल्ली उच्च न्यायालय केंद्र के फैसला लेने तक, ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए आयातकों द्वारा अनुबंध पत्र पर एम्फोटेरिसिन बी का कर रहित आयात करने की अनुमति दी है. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए ब्लैक फंगस की दवाओं की आवश्यकता है,इस दवा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने भी पांच और कंपनियों को इसे बनाने का लाइसेंस दिया है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
