कोडरमा: जिले के जयनगर प्रखंड के चेहाल पंचायत में भारतीय जनता पार्टी जयनगर मंडल में पंचायत के बूथ अध्यक्ष, संयोजक, सह संयोजक, पंचायत प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की. जिसमें कोडरमा लोकसभा के उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी को अपने-अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही संगठन मजबूती पर लोगों से अपना-अपना विचार विमर्श किया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामदेव मोदी एवं संचालन बूथ अध्यक्ष रोहित राणा ने किया. मौके पर मंडल महामंत्री यमुना प्रसाद, राजेंद्र सिंह, पंचायत के प्रभारी विजय यादव, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक रजक, पंचायत संयोजक सरजू शर्मा, सह संयोजक किशोर यादव, सरजू यादव, मुकेश पासवान, शिव शंकर यादव, दिनेश यादव, महेश यादव, रामदेव कुमार सोनी, आनंद यादव, प्रदीप पासवान, सुजीत सोनी, सुनील यादव, कुलदीप कुमार सिंह, रामस्वरूप यादव, बहादुर यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
