रांची: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचकर विधान सभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि विधान सभा अध्यक्ष जिस प्रकार अपने पद का दुरूपयोग कर रहे हैं वह गलत है. भाषण में अध्यक्ष ने कहा है कि जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा, जेल का फाटक तब टूटेगा जब नलिन सोरेन जीतेगा. यह नारा नहीं है बल्कि न्यायपालिका पर हमला है. हेमंत सोरेन न्यायपालिका के आदेश पर जेल में हैं. जेल का फाटक तोड़ने का आह्वान विधानसभा अध्यक्ष कर रहे हैं जो खुद संवैधानिक पद पर हैं और उनका कोर्ट भी लगता है. विधानसभा अध्यक्ष युवाओं को उकसाने का काम कर रहे हैं कि जेल का ताला तोड़ने के लिए, जब जन प्रतिनिधि ऐसा आह्वान करता है तो वह युवाओं के लिए जनता के लिए उकसाने का काम होता है. विधान सभा अध्यक्ष किसी पार्टी के सदस्य नहीं होते फिर भी विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो प्रचार कर रहे हैं. पूर्व में इनके खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई थी पर आजतक कोई करवाई नहीं हुई.प्रतिनिधिमंडल मे शिव कुमार शर्मा, मनोज दुबे शामिल थे.

Previous Articleमोदी का कोई विकल्प नहीं, देश को भ्रमित कर रहा विपक्ष : सुदेश
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
