गिरिडीह। डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर हरलाडीह के समीप सोमवार देररात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा बाइक के पेड़ से टकराने से हुआ। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ ने बताया कि मृतकों की पहचान पीरटांड़ प्रखंड के नावसार निवासी दिलीप मुर्मू और कोंझिया निवासी प्रवीण मरांडी के रूप में हुई है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements