रांची: पोद्दार हाइट रातु रोड पर बीयोर्स ब्रांड का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन कंपनी के सीएमडी निलेश करनानी और आशीष बहती ने किया. इस अवसर पर निलेश करनानी ने बताया कि बीयोर्स अब ऑनलाइन व्यवसाय के साथ-साथ ऑफलाइन बाजार में भी प्रवेश कर रहा है. यह शोरूम 1800 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और झारखंड का पहला शोरूम है. उन्होंने कहा कि हमारे ब्रांड का कपड़ा ऐसा है जिसे लोग विभिन्न अवसरों पर पहन सकते हैं, जैसे मॉर्निंग वॉक, पार्टी वियर. वर्तमान में भारत में बीयोर्स के तीन एक्सक्लूसिव शोरूम हैं, जिनमें से यह तीसरा रांची में खोला गया है. शोरूम के संचालक प्रभदीप सिंह और जसदीप सिंह ने बताया कि शर्ट या पैंट की खरीद पर 15% की छूट और दो से अधिक वस्त्रों की खरीद पर 25% की छूट दी जा रही है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में मान्य है. उद्घाटन समारोह में बीयोर्स के प्रोजेक्ट हेड सौरव सक्सेना, सेल्स हेड राजेश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

Previous Article18 वर्षीय सागर वर्मा की ट्रेन से कटने से हुई मौ’त
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
