देवघर: हंसडीहा (दुमका जिला) के इंडियन बैंक में 18.96 लाख की डकैती को देवघर और बांका के अपराधियों ने अंजाम दिया था. इस सिलसिले में दुमका पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें देवघर के बंपास टाऊन धनगोर गांव निवासी रंजीत दास और बांका जिले के रजौन निवासी दीपक यादव को गिरफ्तार किया है. बीते 8 अगस्त को पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने हंसडीहा बाजार स्थित इंडियन बैंक की शाखा में डाका डाला था और 18.96 लाख लूट कर ले गए थे. इस मामले की जांच हंसडीहा थानेदार संजय कुमार रह थे. लेकिन अनुसंधान की धीमी गति से दुमका एसपी काफी नाराज थे. इस कारण उन्हें थानेदारी से भी हटा दिया गया था. इसके बाद पुलिस ने मामले को चुनौती के रूप में लिया और तकनीकी और ह्यूमन इंटिजेंस के आधार पर देवघर और बांका के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि अबतक लूट की रकम बरामद नहीं हो पाई है.
18.96 लाख की बैंक डकैती मामला, दुमका पुलिस ने देवघर और बांका के दो अपराधियों को दबोचा

Previous Articleउपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में दिए निर्देश
Next Article विहिप की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
