रांची: मझगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बड़कुंवर गगराई ने मजगांव का दौरा किया. जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से प्रत्याशी को अवगत कराया स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है. विगत 10 वर्षों में विकास के नाम पर सरकार द्वारा खाना पूर्ति की गई है. क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है अगर किसी व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाए तो उसे इलाज के लिए जिले में माकूल व्यवस्था नहीं है. उन्हें इलाज के लिए उड़ीसा ले जाना पड़ता है. सड़क और बिजली की इतनी व्यवस्था लचर है की सड़क पर एंबुलेंस भी ठीक तरीके से नहीं चल पाता है. मजगांव की सड़क पिछले 10 वर्ष पूर्व बनी थी आज तक सड़क मरम्मती का काम नहीं हुआ है. स्थानीय लोगों ने भाजपा प्रत्याशी से वर्तमान विधायक के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस बार पूरे क्षेत्र में परिवर्तन की लहर है जो काम करेगा वही राज करेगा मौके पर स्थानीय कार्यकर्ता बबलू दास घनश्याम दास राजेश कुमार अशोक कुमार हरि गोप सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
मझगांव में बड़कुंवर गगराई का दौरा, स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा

Next Article युवा मतदाताओं ने कला उत्सव में लिया मतदान की शपथ
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
