भुरकुंडा । भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा बस्ती पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात अपराधियों ने में शाम 7:45 बजे के लगभग कांग्रेस नेता व बड़कागांव विधायक स्थानीय प्रतिनिधि वितका बाउरी को गोली मारकर हत्या कर दिया है।जानकारी के अनुसार वितका बाउरी सौंदा बस्ती में पुराने पेट्रोल पंप के निकट बैठे हुए थे। इसी बीच लगभग 7:45 बजे के एक बाइक पर पतरातू के तरफ से 3 अपराधी पहुंचे। अपराधियों ने पहले विधायक प्रतिनिधि को एक गोली मारी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि को गोलियों से छलनी कर दिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि को आधा दर्जन के लगभग गोलिया मारी है।
घटना के तुरंत बाद घरवालों ने घायल अवस्था में सीसीएल भुरकुंडा अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद भुरकुंडा पुलिस घटना स्थल पहुची और अपराधियों के धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए हैं।पतरातू एसडीपीओ डॉ बिरेन्द्र चौधरी भी भुरकुंडा अस्पताल पहुँचे। लगातार हो रहे घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
बड़कागांव विधायक के प्रतिनिधि बितका की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने मारी 6 गोली

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
