हजारीबाग में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद आगजनी, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा में रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। उपद्रवियों ने घरों में रखे पुआल और अन्य सामान में आग लगा दी, जिससे आधा दर्जन स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, झुरझुरी गांव में यज्ञ के अवसर पर नगर भ्रमण का आयोजन किया गया था। इसी दौरान, कार्यक्रम के दौरान पथराव की घटना हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। कई महिलाओं के घायल होने की खबर है। स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो पक्षों के बीच पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और स्थिति नियंत्रण में है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

 

Leave a Comment