रांची : झारखंड दौरा खत्म होने के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इससे पहले संजय सेठ ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की. इस दौरान जब उनसे एचईसी के मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर पिछले पांच साल में एचईसी प्लांट बंद नहीं हुआ तो आगे भी बंद नहीं होगा. हमने एचईसी को बचाया है और आगे भी चलाते रहेंगे. एचईसी कैसे बर्बाद हुआ, इसके लिए मैं दोष नहीं दूंगा. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बरौनी और सिंदरी खाद कारखाने की स्थिति बदल सकती है तो एचईसी की भी स्थिति बदलेगी.
एचईसी प्लांट की बदलेगी सूरत, नहीं होगी बंद- संजय सेठ

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
