हजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम की पूर्व महापौर और चर्चित भाजपा नेत्री अंजलि कुमारी ने मंगलवार को झामुमो की सदस्यता ले ली. रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में अंजलि ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की. इस अवसर पर अंजली कुमारी ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि झारखंड के स्थानीय कार्यकर्ताओं की पार्टी में कोई अहमियत नहीं रह गई है. उन्होंने बताया कि भाजपा अब छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार और उत्तर प्रदेश के नेताओं द्वारा चलाई जा रही है, जो झारखंडी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं. अंजलि ने कहा, “इसका प्रत्यक्ष प्रमाण टिकट बंटवारे में देखने को मिला, जहां समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई. भाईसाहब कल्चर के कारण झारखंड भाजपा की नैया डूब रही है.” उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों का समान ख्याल रखती है और कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है.
अंजलि कुमारी ने भाजपा को छोड़कर झामुमो जॉइन किया, जानें क्या कुछ कहा

Previous Articleनदी में नहाने गए तीन छात्र गहरे पानी में डूबे, खोज अभियान जारी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
